फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police have revealed the incident of robbery of an elderly businessman in Pithoragarh

UK News: व्यापारी को लूटा, पत्नी के लिए करवाचौथ पर उपहार देने के लिए खरीदी साड़ी; अब हुआ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 02:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी फैयाज खान के साथ लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। बुजुर्ग को दुकान बंद कर घर जाते समय धक्का देकर 21 हजार रुपये लूटे गए थे, जिसमें उन्हें चोट भी आई। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी एक गैंगस्टर है।

 

विज्ञापन
Police have revealed the incident of robbery of an elderly businessman in Pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बुजुर्ग व्यापारी से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। व्यापारी को लूटने वाला गैंगस्टर निकला। आरोपी इससे पहले भी मोबाइल लूटने और स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। बीते शुक्रवार को नगर में सब्जी की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग व्यापारी तिलढुकरी निवासी फैयाज खान (70) दुकान बंद कर घर के लिए रवाना हुए। दुकान से कुछ ही दूरी पर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनकी जेब से 21 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना में बुजुर्ग व्यापारी को चोट आई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। घटना में लिन्ठूड़ा निवासी सागर सोराड़ी (28) का नाम सामने आया। घटना के तीसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐंचोली चौकी के प्रभारी कमलेश जोशी ने बताया कि दुकान के पास रहकर आरोपी ने बुजुर्ग व्यापारी की रेकी की। दुकान बंद करने के बाद वह व्यापारी के पीछे-पीछे चल दिया। मौका मिलते ही उसने व्यापारी को धक्का देकर उससे रुपये लूट लिए।

विज्ञापन

एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी को ऐंचोली से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लूट के 17,130 रुपये भी बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी मोबाइल लूट और स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। आदतन अपराध करने पर आरोपी पर गैंगस्टर लगाया गया है। आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी को लूटा, पत्नी के लिए करवाचौथ पर उपहार देने के लिए खरीदी साड़ी
पिथौरागढ़ चौकी प्रभारी कमलेश जोशी के मुताबिक व्यापारी से जिस दिन लूट हुई उस तिथि को करवाचौथ पर्व था। आरोपी ने पहले बुजुर्ग को लूटा। इस लूट की धनराशि से उसने तीन हजार से अधिक की साड़ी खरीदी। करवाचौथ पर इसे पत्नी को उपहार में दिया। पुलिस ने लूट की धनराशि से खरीदी गई साड़ी भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed