{"_id":"65b14e45d66b0d56a00da4f6","slug":"police-and-ssb-soldiers-patrolled-nepal-border-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-9489-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुलिस और एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा पर की पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुलिस और एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा पर की पेट्रोलिंग
Wed, 24 Jan 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
भारत- नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग करते पुलिस और एसएसबी जवान। संवाद
पिथौरागढ़। गणतंत्र दिवस को देखते हुए शांति और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और एसएसबी जवानों ने अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग की। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम, कस्टम, इंटेलीजेंस ब्यूरो, एलआईयू और एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में बुधवार को बलुवाकोट थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में बलुवाकोट पुलिस और एसएसबी टी ने संयुक्त रूप से भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे पेट्रोलिंग की। जवान नकतड़, नई बस्ती, छारछुम में लोगों से मिले और लोगों से सीमा पर किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना चौकी में देने को कहा। संवाद
विज्ञापन