{"_id":"5890c0314f1c1b981de81254","slug":"police-and-itbp-flag-marches-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और आईटीबीपी का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और आईटीबीपी का फ्लैग मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में फ्लैग मार्च करते आईटीबीपी और पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, लोगों में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। जिला मुख्यालय में टैक्सी स्टैंड से शुरू होकर फ्लैग मार्च बस स्टेशन, केएमओयू स्टेशन, टकाना, जीआईसी रोड तक किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने किया। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी के निर्देश पर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों और नगरों में भी इसी तरह फ्लैग मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली वरीयता शांतिपूर्ण चुनाव कराना है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी। साथ ही चुनाव के समय किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि मतदान में बिना किसी भय के हिस्सा लें और किसी के दबाव में न आएं। फ्लैग मार्च के समय कोतवाल एनबी भट्ट, थाना पुलिस, आईटीबीपी के जवान शामिल हुए।
विज्ञापन