फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   PMshree School Pithoragarh District

Pithoragarh News: पीएमश्री में शामिल जिले के आठ स्कूलों का होगा कायाकल्प

Tue, 18 Apr 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
PMshree School Pithoragarh District
पिथौरागढ़। जिले के आठ विद्यालयों का चयन प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) के लिए हुआ है। इन विद्यालयों को आधुनिक बनाकर इनका कायाकल्प किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को दो करोड़ की राशि मिलेगी। हालांकि शिक्षा विभाग ने पीएमश्री के लिए 14 विद्यालयों की सूची भेजी थी जिसमें से आठ का ही चयन हुआ है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों को मॉडल स्कूल के तहत विकसित किया जाएगा। इसमें गंगोलीहाट ब्लॉक के दो विद्यालय जीआईसी दशाईथल, महाकाली जीआईसी गंगोलीहाट, कनालीछीना का जीआईसी देवलथल, मुनस्यारी का एसएसएसटीएसपी जीआईसी, बेड़ीनाग का जीआईसी चौड़मन्या, मूनाकोट का राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ला, विण का केएनयू जीआईसी, धारचूला का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाराजिबली शामिल है।
विज्ञापन


जिला शिक्षाधिकारी बेसिक शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को पांच साल के लिए प्रति वर्ष 40 लाख की राशि दी जाएगी। पीएमश्री विद्यालयों में स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर और विज्ञान प्रयोगशाला, रेन वाटर हार्वेस्टिंग समेत अन्य आधुनिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जीआईसी के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया ने स्कूल का चयन पीएमश्री में होने पर समस्त शिक्षकों और प्रवक्ताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed