{"_id":"6102efba8ebc3e08eb26e7db","slug":"pleasure-ride-service-will-start-again-in-uttarakhand-pithoragarh-news-hld4328202197","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में फिर से शुरू होगी खुशियों की सवारी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में फिर से शुरू होगी खुशियों की सवारी सेवा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल के बाहर खड़ी खुशियों की सवारी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्रदेश में पिछले कई सालों से बंद पड़ी खुशियों की सवारी सेवा फिर शुरू होगी। इसके संचालन के लिए कार्य योजना बननी शुरू हो गई है। खुशियों की सवारी प्रसव के बाद जच्चा और बच्चे को घर छोड़ेगी और इसके अलावा गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं को टीके, अल्ट्रासाउंड के लिए खुशियों की सवारी घर से अस्पताल पहुंचाकर फिर वापस घर छोड़ेगी। इसके साथ ही गंभीर रूप से बीमार बच्चों को खुशियों की सवारी हायर सेंटर भी पहुंचाएगी।
उत्तराखंड में खुशियों की सवारी के संचालन के का जिम्मा कैंपा संस्था को मिला है। संस्था पूरे प्रदेश में 120 खुशियों की सवारी सेवा का संचालन करेगी। बता दें कि पिछले कई सालों से खुशियों की सवारी सेवा बंद होने से प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को घर पहुंचाने के लिए गाड़ियां बुक कराकर घर पहुंचाना पड़ रहा था। इसके लिए निजी टैक्सी चालक मनमाने दाम वसूलते थे। गरीब लोगों को मजबूरन मुंहमांगे दाम देने पड़ते थे। खुशियों की सवारी सेवा शुरू होने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल पाएगी। पिथौरागढ़ 108 के जिला प्रभारी परमानंद पंत ने बताया कि पहले खुशियों की सवारी सिर्फ प्रसव के बाद जच्चे-बच्चे को घर तक छोड़ती थी, लेकिन अब खुशियों की सवारी गर्भावस्था के दौरान गर्भवती को अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचों के लिए घर से अस्पताल और अस्पताल से घर भी पहुंचाएगी। इसके अलावा प्रसव के बाद बच्चे को टीके लगाने के लिए अस्पताल भी पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि खुशियों की सवारी गंभीर रूप से बीमार बच्चों और उनके परिजनों को हायर सेंटर भी पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि सेवा शुरू करने का जिम्मा कैंपा संस्था को मिला है। शीघ्र ही सेवा शुरू हो जाएगी।
पिथौरागढ़ में जंक खा रही है नौ खुशियों की सवारी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में पहले नौ खुशियों की सवारी का संचालन होता था। पिछले कुछ सालों से खुशियों की सवारी का संचालन बंद चल रहा था। जिला महिला अस्पताल में खड़ी दो खुशियों की सवारी के साथ जिले के अन्य अस्पतालों में खड़ी खुशियों की सवारी जंक खा रही हैं। जिले में मौजूद नौ खुशियों की सवारियों में से एक भी सड़क पर चलने लायक नहीं है।(संवाद)
विज्ञापन
अब 108 से डायलसिस के रोगियों को भी पहुंचाया जाएगा अस्पताल
पिथौरागढ़। 108 के जिला प्रभारी परमानंद पंत ने बताया कि डायलसिस के रोगियों को भी निशुल्क 108 सेवा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि डायलिसिस के रोगियों को अस्पताल पहुंचाकर डायलिसिस भी कराया जाएगा और इसके बाद उन्हें वापस घर तक भी पहुंचाया जाएगा।(संवाद)
कोट-
पिछले कुछ समय से बंद पड़ी खुशियों की सवारी सेवा का संचालन फिर शुरू किया जाएगा। इसके लिए कैंपा कंपनी को अधिगृहीत किया गया है।
डॉ.एचसी पंत, सीएमओ पिथौरागढ़।