फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Plantation in Pithoragarh Collage

Pithoragarh News: पिथौरागढ़, मुवानी महाविद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

Fri, 21 Jul 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Plantation in Pithoragarh Collage
चंपावत के अमोड़ी डिग्री कॉलेज में पर्यावरण प्रकोष्ठ के तहत पौधरोपण अभियान में शामिल छात्राएं।
पिथौरागढ़/मुवानी। पीजी काॅलेज पिथौरागढ़ के संस्कृत विभाग ने हरेला सप्ताह के तहत पौधरोपण किया। संस्कृत की विभाग प्रभारी प्रो. शालिनी शुक्ला ने जैवविविधता में पेड़, पौधों का महत्व बताया। डॉ. बबीता कांडपाल, डाॅ. निमिता कन्याल ने लगाए गए पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। परिसर में अमरूद, लीची, सुरई, बांज के पौधे लगाए गए। वहां महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय मुवानी के छात्र-छात्राओं ने बाजार में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने काॅलेज परिसर और मुगरौली में पौधरोपण सप्ताह के तहत विभिन्न प्रजाति के 100 पौधों का रोपण किया। प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम पूरे सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रूपेश कुमार, राजकमल किशोर, डॉ. नीमा जोशी, धर्मेंद्र सिंह, अंशुल कुमार, दिवाकर सोनार मौजूद रहे।
विज्ञापन




विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सिप्टी में रोपे फलदार पौधे

चंपावत। हरेला सप्ताह के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सिप्टी के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने पौधरोपण किया।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गोविंद सिंह महर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में विद्यालय में फलदार और फूलों के पौधे रोपे गए। वहां प्रधानाचार्य सतीश जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, नेहा महर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिलियम, रजनीगंधा और तेजपत्ता की खेती की जानकारी ली

चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस का एक दिनी शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को राजकीय प्रजनन उद्यान केंद्र मुडियानी काा शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय और उद्यान प्रभारी विनोद चंद्र ने छात्र-छात्राओं को नर्सरी का भ्रमण कराया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के फूल और पेड़ जैसे लिलियम, रजनीगंधा, जरबेरा, बिगोनिया, सेव, अखरोट, कीवी, तेजपत्ता की खेती के बारे में जानकारी हासिल की। छात्र-छात्राओं ने सेव नर्सरी, अखरोट नर्सरी, आडू नर्सरी, तेजपत्ता नर्सरी आदि का भ्रमण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूपेंदर औलख और समन्वयक डॉ. सुनील कुमार और नमामि गंगे के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विवेक लोहिया और प्रयोगशाला सहायक निर्मल तथा छात्र संघ के सदस्य मौजूद रहे।

चंपावत के अमोड़ी डिग्री कॉलेज में पर्यावरण प्रकोष्ठ के तहत पौधरोपण अभियान में शामिल छात्राएं।

चंपावत के अमोड़ी डिग्री कॉलेज में पर्यावरण प्रकोष्ठ के तहत पौधरोपण अभियान में शामिल छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed