फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   15 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगने पर एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश

15 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगने पर एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
15 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगने पर एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश
15 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगने पर एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश - फोटो : Amar Ujala
15 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगने पर एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने शुक्रवार देर सांय जिला मुख्यालय के निकट नाकोट क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लिया। ग्राम भुरमुनी में 15 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगाए जाने का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एएनएम का वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाने को कहा।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि अन्य स्थानों पर भी वैक्सीनेशन कार्यों का निरीक्षण करें और ऐसे मामले संज्ञान में आने पर संबधितो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। गांव में कुछ लोगों के वैक्सीन लगाने के लिए अपनी सहमति न दिए जाने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों की काउंसिलिंग करने को कहा, ताकि कोविड संक्रमण को रोका जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को जनपद स्तर पर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
..............
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed