फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh wins titles to win

पिथौरागढ़ ए ने जीता खिताबी मुकाबला

Thu, 10 May 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 10 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh wins titles to win
पिथौरागढ़ में बास्केट बॉल विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला

राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालयी बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब पिथौरागढ़ ए की टीम ने जीत लिया है। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में देहरादून को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। देहरादून के अमित थापा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में खिताबी मुकाबले के लिए पिथौरागढ़ ए और देहरादून की टीमें आमने-सामने थीं। फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन पिथौरागढ़ के निष्पाल ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम का पलड़ा भारी कर दिया। आखिरकार पिथौरागढ़ ए ने देहरादून को 83-59 से हराकर खिताबी मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


इसके बाद समापन समारोह आयोजित किया गया, इसमें विजेता टीम को 21 हजार, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार हरीश जोशी, उमेश महर, शीतल जोशी के सहयोग से दिए गए। इससे पहले मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य जीएस ज्याला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। निर्णायक की भूमिका भुवन जोशी, हरीश दिगारी, हैरी सर, मदन शाही और प्रवीण रावल ने निभाई। इस दौरान महेंद्र सिंह लुंठी, राजेंद्र रावत, ललित पंत, टिकेंद्र महर, उमेश महर, ललित जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed