फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh-Twagat highway remained closed for seven hours

सात घंटे तक बंद रहा पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे

Sat, 16 Jul 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट Updated Sat, 16 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh-Twagat highway remained closed for seven hours
चर्मा के पास गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाईवे शनिवार को एक बार फिर सात घंटे तक बंद रहा। बंदरलीमा के पास सुबह 7.30 बजे अचानक चट्टान दरककर गिर गई। पिथौरागढ़ से डीडीहाट, धारचूला, अस्कोट, जौलजीबी, मदकोट, ओगला, भागीचौरा जाने वाले सारे वाहन इसी स्थान पर फंस गए। इन स्थानों से पिथौरागढ़ को जाने वाले वाहनों को भी घंटों रुकना पड़ा। सीमा सड़क संगठन ने आठ बजे से सड़क पर गिरी चट्टान हटाने का काम शुरू किया, लेकिन जब कोई बस नहीं चला तो अपरान्ह करीब 12.30 बजे ब्लास्टिंग के जरिए चट्टान तोड़ी गई। अपरान्ह 1.30 बजे रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।

विज्ञापन


पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे की हालत अब ऐसी हो गई है कि हल्की बारिश में ही मलबा गिरने लगता है। कई स्थानों पर सड़क के किनारे लटकी चट्टान बारिश में खिसककर सड़क पर पहुंच जाती है। पिछले एक हफ्ते से रोज इस सड़क पर व्यवधान जारी है। सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी आरबी अग्रवाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है। हर संवेदनशील स्थान पर दो दो जेसीबी और बुलडोजर रखे गए हैं।
विज्ञापन


बंदरलीमा के पास रोड बंद होने से यात्रियों को मलबा और चट्टानों के ऊपर चलकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा और दूसरी तरफ से ट्रांशिपमेंट से वाहन पकड़ने पड़े। सुबह बड़ी संख्या में यात्रियों को इसी तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ा। शनिवार को हरेले की वजह से कई महिलाएं मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन उनको रोड बंद होने से काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने रविवार की सुबह से अगले 24 घंटे तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र देहरादून के हवाले से डीएम ने बताया कि तेज बारिश को देखते हुए सभी एसडीएम को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क यातायात को बहाल रखने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-7.2 एमएम
गंगोलीहाट-4.0 एमएम
बेड़ीनाग-16.0 एमएम
डीडीहाट-10.0 एमएम
मुनस्यारी-21.0 एमएम
धारचूला-19.0 एमएम

महाकाली अब भी खतरे के निशान के करीब
पिथौरागढ़। महाकाली का जलस्तर पिछले 24 घंटे में लगभग स्थिर हालत में है। नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। शनिवार को महाकाली का जलस्तर 888.8 मीटर आंका गया। नदी में खतरे का निशान 890 मीटर पर लगा है। गोरी का जलस्तर 605 मीटर नापा गया। गोरी में खतरे का निशान 607.8 मीटर पर है। सरयू का जलस्तर 447.7 मीटर रहा। सरयू में खतरे का निशान 453 मीटर पर है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने लोगों से अपील की है कि नदियों के किनारे जाने का प्रयास न करें। अगले कुछ दिनों तक नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed