फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh temperature near zero

जमते-जमते रह गया पिथौरागढ़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh temperature near zero
नाचनी में खेतों में बिछी पाले की चादर। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/नाचनी। इन दिनों रात को गिर रहे पाले के कारण सीमांत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पारा एक डिग्री से भी नीचे गिर गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से मौसम साफ रहने के बाद भी ठंड में इजाफा हुआ है। ठंड बढ़ने के कारण रात को गिर रहे पाले को माना जा रहा है। आसमान साफ रहने पर जाड़े के मौसम में पाला गिरता है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 29 दिसंबर तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। पाला गिरने के कारण संपूर्ण जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पाले के कारण नाचनी समेत तमाम घाटी वाले इलाकों के तापमान में भी गिरावट आ रही है। बताया जा रहा है कि रात के समय घाटी वाले इलाकों में भी न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस रह जाता है। पाले का असर पत्तीदार सब्जी, केला, आम, पपीता पर पड़ रहा है। पत्तीदार सब्जियां सूख रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के महीने में बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed