{"_id":"65b92628ca691be135029c38","slug":"pithoragarh-team-reached-the-final-after-defeating-gangolihat-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-109633-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट को हराकर फाइनल में पहुंची पिथौरागढ़ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट को हराकर फाइनल में पहुंची पिथौरागढ़ की टीम
Tue, 30 Jan 2024 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । डाॅ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने गंगोलीहाट को 120 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जीआईसी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले खेलते हुए पिथौरागढ़ ने 15 ओवर में 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगोलीहाट की टीम 12.3 ओवर में 10 विकेट पर मात्र 78 रन पर आउट हो गई। वहीं जेएमएस की टीम ने भी सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। निर्णायक मनोज, लवप्रीत और स्कोरर कृष्णा रावल, अशोक चंद रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में डीसीए के दिनेश गुरुरानी, सुनील साह, योगेश कन्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
.
विज्ञापन
.