फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Team Departs for Haridwar to Play in the Vinoo Mankad Cricket Trophy

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की टीम वीनू मांकड़ क्रिकेट ट्रॉफी खेलने हरिद्वार रवाना

Wed, 29 Apr 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Team Departs for Haridwar to Play in the Vinoo Mankad Cricket Trophy
पिथौरागढ़। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के निर्देश पर हरिद्वार में वीनू मांकड़ क्रिकेट ट्रॉफी अंडर-19 जिला अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए पिथौरागढ़ की टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ का पहला मैच 30 अप्रैल को चंपावत से एचसीसी क्रिकेट मैदान में होगा। दूसरा मैच दो मई को हरिद्वार, तीसरा मैच तीन मई को बागेश्वर से होगा। चौथा मैच चार मई को नैनीताल, पांचवां उत्तरकाशी से और छठा मैच छह मई को रुद्रप्रयाग से होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जाएगी। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड की टीम में प्रतिभाग करेंगे। पिथौरागढ़ की टीम में कप्तान चिराग चंद, हर्षित शर्मा, वासु चौहान, तनिष्क मेहता, गौरव जोशी, सत्यम मेहता, सूरज चंद, कपिल सिंह, मयंक पंत, रोहित धामी, आदित्य ऐरी, रुद्राक्ष पाटनी, भारद्वाज, सिद्धांत भट्ट, आयुष कुमार शामिल हैं। टीम मैनेजर पूर्व क्रिकेटर दिनेश चंद्र जोशी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed