फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Tea Garden Employment

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले को चाय उत्पादन में मिलेगी विशेष पहचान

Mon, 27 Mar 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Mar 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Tea Garden Employment
पिथौरागढ़। जिले को चाय के उत्पादन में विशेष पहचान दिलाने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चाय बागान विकसित किए जाएंगे। टी-बोर्ड ने जिले के 26 गांवों में 103 हेक्टेयर पर बगान विकसित करने की योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ टी-बोर्ड के केशर गंगोला ने बताया कि मुनस्यारी के नानासेम, पापड़ी, जैंती और नमजला में 18 हेक्टेयर भूमि पर चाय के बगान विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा कनालीछीना विकासखंड के डुंगरी गांव में पांच हेक्टेयर भूमि, डीडीहाट विकासखंड के भैस्यूड़ी, पिलारी, खोलीमाली, ससखेत, भड़गांव, ढोकली, छलोड़ी, मड़, भनड़ा, खीरी और ननपांपू में 50 हेक्टेयर भूमि पर चाय के बगान विकसित करेगा।
विज्ञापन


बेड़ीनाग विकासखंड के सकनोरा, नागिला गांव, पांपी, कोटगाड़ी, वड्यूड़ा, द्वाली, खरचूड़ी, सगौड़, डोबगाड़ा और अराड़ी गांव में करीब 30 हेक्टेयर भूमि पर बगान विकसित किए जाएंगे। टी-बोर्ड ने कई जगह चायपत्ती के पौधे लगाने एवं देखरेख का काम शुरू कर दिया है। इस काम में 300 लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग की चाय है प्रसिद्ध
पिथौरागढ़। अंग्रेजों के शासनकाल से बेड़ीनाग की चाय प्रसिद्ध है। बेड़ीनाग की चाय देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों में भी भेेजा जाता है। यहां विनोद कार्की सहित कई अन्य लोग चाय का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed