फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh : Rescued 56 people including Kailash Yatri by Chinook helicopte

Pithoragarh : चिनूक हेलीकॉप्टर से किया आदि कैलाश यात्री समेत 56 लोगों को रेस्क्यू, खाली लौटा हेलिकॉप्टर

Sat, 15 Oct 2022 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

Pithoragarh : चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-घट्टयाबगड़-लिपुलेख सड़क अब तक नहीं खुल पाई है। इस कारण गुंजी में फंसे 35 आदि कैलाश यात्रियों सहित 56 लोगों को चिनूक हेलिकॉप्टर से नैनीसैनी एयरपोर्ट लाया गया।

विज्ञापन
Pithoragarh : Rescued 56 people including Kailash Yatri by Chinook helicopte
बचाए गए लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-घट्टयाबगड़-लिपुलेख सड़क अब तक नहीं खुल पाई है। इस कारण गुंजी में फंसे 35 आदि कैलाश यात्रियों सहित 56 लोगों को चिनूक हेलिकॉप्टर से नैनीसैनी एयरपोर्ट लाया गया।

विज्ञापन


धारचूला-लिपुलेख सड़क घट्टयाबगड़ से आगे लामारी और छियालेख में बंद है। लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क बंद होने से आदि कैलाश यात्रा पर गए लगभग 35 यात्री एक सप्ताह से गुंजी में फंसे थे। इन यात्रियों ने ओम पर्वत के दर्शन तो कर लिए लेकिन आदि कैलाश नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने वायुसेना के अधिकारियों से वार्ता कर चिनूक हेलिकॉप्टर से सभी यात्रियों और स्थानीय लोगों को निकाला। इसके बाद यात्री कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह पहुंचे जहां पर प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान एक पौधा धरती के नाम पर लगाया गया। इसके बाद यात्रियों ने हेलिकॉप्टर की व्यवस्था के लिए डीएम डॉ.आशीष चौहान का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली लौटा हेलिकॉप्टर
पिथौरागढ़। जिले में शुक्रवार को मौसम साफ रहने से राज्य सरकार की ओर से संचालित पवन हंस का हेलिकॉप्टर पिथौरागढ़ आया। हेलिकॉप्टर में कोई यात्री नहीं था। पिथौरागढ़ से भी कोई यात्री नहीं होने से हेलिकॉप्टर ने बिना यात्रियों के ही पंतनगर के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर की अनियमित सेवा के कारण अब लोग टिकट बुकिंग कराने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed