फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Panther defeated Solar Foundation by 19 runs

पिथौरागढ़ पैंथर ने सौर फाउंडेशन को 19 से रन से हराया

Sun, 12 Nov 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Panther defeated Solar Foundation by 19 runs
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में डीडीहाट और पिथौरागढ़ के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

हर साल की तरह ही इस बार भी मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडियों के फाउंडेशन कौथिग की पहल पर उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता शुुरू हो गई है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की 21 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में गत दो वर्षों की विजेता पिथौरागढ़ पैंथर ने सौर डीडीहाट फाउंडेशन की टीम को 19 रन से हराया।

विज्ञापन


रविवार को नवी मुंबई के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में पिथौरागढ़ पैंथर ने आठ ओवर में 66 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी डीडीहाट की टीम 47 रन पर ऑल आउट हो गई। उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कौथिग फाउंडेशन हर साल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करता है। यह लगातार छठी प्रतियोगिता है। यूपीएल के अध्यक्ष सुरेश राणा का कहना है कि हमारे खिलाड़ियों को रणजी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने में अनमोल फिल्म कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर जगजीवन कन्याल का अहम योगदान है। पिथौरागढ़ टीम के मैनेजर मनोज भट्ट पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों का मुंबई में पूरा सहयोग करते हैं। टीम मैनेजर भट्ट का कहना है कि भविष्य में पिथौरागढ़ में भी यूपीएल प्रतियोगिता कराने का विचार है। डीडीहाट के सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह धामी ने कौथिग फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की। कहा कि इससे उत्तराखंड के ग्रामीण इलाके के खिलाड़ियों को मुंबई जैसे महानगर में खेलने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed