{"_id":"3dc50f9ab5ef74a097ae6ad6ebf2ec3c","slug":"pithoragarh-kamala-bisht-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ की कमला ने ब्रिटेन की रिचला को जड़ा सोने का पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ की कमला ने ब्रिटेन की रिचला को जड़ा सोने का पंच
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के वर्जीनिया में चल रही फेयर फैक्स वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पिथौरागढ़ जिले को दोहरी स्वर्णिम सफलता मिली है। मुक्केबाजी में सोर (पिथौरागढ़) के कुसौली गांव की कमला बिष्ट ने ब्रिटेन की रिचला बार्लर को हराकर तो गलाती (धारचूला) के अमित क्षेत्री ने हंगरी के बॉडी बिल्डर को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
वर्ष 2003 में पिथौरागढ़ स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच केेएस महर के सानिध्य में रहकर बॉक्सिंग के गुर सीखने वाली कमला ने 57 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन की रिचला बार्लर को पराजित कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। रुद्रपुर पुलिस में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात कमला बिष्ट ने 2004 और 2005 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
वहीं, धारचूला के गलाती गांव के मूल निवासी अमित क्षेत्री इस समय नेशनल चैंपियन हैं। उन्होंने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में हंगरी के बॉडी बिल्डर को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया। अमित का परिवार देहरादून में रहता है। देहरादून पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात अमित ने विश्व चैंपियनशिप में जाने से पहले अमर उजाला में उनके बारे में प्रकाशित खबर को प्रेरणादायी बताया। कमला और अमित की सफलता से जिलेभर में खुशी का माहौल है। भाजपा के जिला महामंत्री मनोज सामंत ने कमला और अमित के शहर आगमन पर उनका अभिनंदन करने की बात कही है।
विज्ञापन