फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Kailash pilgrims reached the seventh team schedule

पिथौरागढ़ पहुंचा कैलास यात्रियों का सातवां दल

Mon, 25 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 25 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Kailash pilgrims reached the seventh team schedule
निर्धारित शेड्यूल से पिथौरागढ़ पहुंचा कैलास यात्रियों का सातवां दल - फोटो : अमर उजाला
 कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौट रहे सातवें दल के सदस्यों का मौसम ने अच्छा साथ दिया। दो दिन से बारिश की रफ्तार कम होने और सड़कों पर यातायात सामान्य होने से यात्री सोमवार को निर्धारित शेड्यूल से पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि रास्ते में प्रदेश सरकार, कुमाऊं मंडल विकास निगम और आईटीबीपी ने बेहतर इंतजाम किए हैं।  यहां टीआरसी में दोपहर भोजन के बाद 40 यात्रियों का यह दल जागेश्वर रवाना हो गया है। मंगलवार को यात्री दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन


दल के लायजन आफीसर औजेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ते में केएमवीएन ने बेहतर इंतजाम किए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र के पड़ावों में आवास और भोजन की व्यवस्था काफी अच्छी है। उन्होंने कहा कि इतनी कठिन यात्रा को केएमवीएन और आईटीबीपी के सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यात्रा थोड़ा कष्टकारक जरूर है लेकिन मानसरोवर झील में स्नान और कैलास पर्वत के दर्शन के बाद ऐसा लगता है जैसे जीवन की सारी थकान मिट गई है।
विज्ञापन


यात्रियों ने कहा कि अवसर मिलने पर हर यात्री को जरूर कैैलास पर्वत के दर्शनों के लिए जाना चाहिए। चायना में इंतजामों के बारे में यात्रियों ने बताया कि अब काफी सुधार आ गया है। भोजन भी स्तरीय मिलता है। चीन ने तिब्बत में विकास को ज्यादा बढ़ाया है। वहां पर सड़क और संचार की सुविधा के विकास में चीन ने ज्यादा ध्यान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed