{"_id":"6414aa19293fdafef1056f06","slug":"pithoragarh-district-hospital-patient-on-the-porch-pithoragarh-news-c-8-1-84657-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 120 बेड के जिला अस्पताल में 146 रोगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 120 बेड के जिला अस्पताल में 146 रोगी भर्ती
Fri, 17 Mar 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 120 बेड के जिला अस्पताल में 146 मरीज भर्ती हैं। हालात यह है कि अस्पताल प्रबंधन बरामदे पर बेड लगाकर रोगियों का उपचार कर रहा है। रोजाना दोपहर बाद खराब हो रहे मौसम के कारण ठंड बढ़ रही है। इससे बरामदे पर भर्ती रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले की पांच लाख से अधिक की आबादी उपचार के लिए जिला अस्पताल पर ही निर्भर है। पिथौरागढ़ में इन दिनों टाइफाइड, पीलिया, हड्डी रोग, पेट संबंधी और अधिक बुखार के मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 650 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें भर्ती करना पड़ता है।
व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल प्रबंधन को 120 बेड क्षमता वाले अस्पताल में वार्डों के बाहर बरामदे, गली में करीब 35 बेड लगाकर रोगियों का उपचार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अस्पताल में क्षमता से 26 अधिक यानि 146 रोगी भर्ती थे। अस्पताल में आए रोगियों को रात के वक्त ठंड और मौसम साफ होने पर मच्छरों से परेशानी होती है।
विज्ञापन
ठिठुर रहे मरीजों को पीएमएस ने वार्ड में शिफ्ट कराया
पिथौरागढ़। चोटियों पर हिमपात और कई स्थानों पर ओले गिरने से बृहस्पतिवार को शाम के समय ठंड बढ़ गई थी। ठंडी हवाएं चलने से बरामदे पर भर्ती रोगी और तीमारदार ठिठुरने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही पीएमएस जेएस नबियाल ने बरामदे पर भर्ती मरीजों को आर्थो महिला वार्ड में शिफ्ट कराया। इससे मरीजों को काफी राहत मिली। संवाद
बेस अस्पताल में इलाज के लिए नहीं जा रहे हैं रोगी
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल में चिकित्सकों के नहीं होने के कारण रोगी वहां नहीं जा रहे हैं। सरकार बेस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति करने की बात लंबे समय से कह रही है लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। संवाद
-- -- -- -- --
लैब बनाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के पास स्थित पार्किंग के दोमंजिले में लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कक्ष बनाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है। दोमंजिले में इन्हें शिफ्ट करने का उद्देश्य अस्पताल में खाली जगह पर बेड लगाना था। पूर्व सीडीओ अनुराधा पाल के स्थानांतरण के बाद ये प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चले गया है। संवाद
जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी भर्ती हैं। जिस कारण बरामदे, गली आदि स्थानों पर बेड लगाकर रोगियों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में रोगियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें अस्पताल में मौजूद हर सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। -जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।