{"_id":"57f294894f1c1bc33226fadd","slug":"pithoragarh-college-abvp-supported-fixed-uncontested-election-of-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ कॉलेज में एबीवीपी समर्थित अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ कॉलेज में एबीवीपी समर्थित अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कॉलेज में एबीवीपी समर्थित अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर एबीवीपी समर्थित नितिन मारकाना का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए पहले अपना दावेदार तो तैयार किया था, लेकिन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कोई दावेदार नहीं पहुंचा। अब यहां छात्रसंघ के उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए ही छह अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे।
प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अजय शुक्ल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अब एक ही दावेदार नितिन मारकाना मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान नहीं होगा। उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र चौहान, मनीष सामंत, प्रशांत विश्वकर्मा मैदान में हैं।
विज्ञापन
छात्रा उपाध्यक्ष पद पर अर्चना बराल, बबीता बिष्ट, बेबिका विश्वकर्मा, रेखा मेहता चुनाव लड़ रही हैं। महासचिव पद पर पंकज सिंह लुंठी और दीपक मेहता के बीच सीधी लड़ाई होगी। संयुक्त सचिव पद पर प्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह रौतेला, राजेश सिंह चौहान, अभिषेक कोहली, धर्मेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ भंडारी, धीरज चंद्र जोशी, कमलेश कसनियाल, रोहित बोनाल चुनाव लड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दीपक वर्मा, जीवन सिंह पाटनी, हरिओम सिंह और ललित कुमार के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर अपने दावेदार का निर्विरोध निर्वाचन हो जाने पर कालेज में जश्न मनाया। एबीवीपी के पदाधिकारियों का दावा है कि छात्रसंघ के अन्य पदों में भी एबीवीपी का ही परचम लहराएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अजय शुक्ल ने बताया कि छह अक्तूबर को कालेज के 6300 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन की प्रक्रिया और नामांकन पत्रों की जांच के समय सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. पंकज भट्ट, डॉ. सीएस धामी, डॉ. आरडी जोशी, डॉ. नरोत्तम जोशी, डॉ. एनएस बनकोटी, डॉ. जीसी पंत, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. डीके उपाध्याय, डॉ. एनएस धारियाल, डॉ. सरोज वर्मा आदि ने सहयोग दिया।