फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh and try to win the coaching Agar

प्रयास कोचिंग पिथौरागढ़ और आगर जीता

Tue, 21 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh and try to win the coaching Agar
पिथौरागढ़ में चल रहे क्रिकेट मैच में रोमांचक क्षण - फोटो : अमर उजाला

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयास कोचिंग पिथौरागढ़ और आगर ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


देवसिंह खेल मैदान में प्रयास कोचिंग पिथौरागढ़ और दौबांस के बीच मैच हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह मेहता ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। प्रयास कोचिंग ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 149  रन बनाए। दानू ने 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 88 रन बनाए। भावेश ने 38 रनों का योगदान दिया। जवाब में दौबांस की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 92 रन ही बना सकी। रोहित ने 16 रन बनाए। पंकज ने 2 विकेट लिए। प्रयास कोचिंग ने 57 रनों से मुकाबला जीत लिया। अंपायर जीवन मेहता, भावन बिष्ट और स्कोरर दीपक मेहता थे। कमेंट्री नरेंद्र भंडारी ने की।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला आगर और खांकर की टीमों के बीच हुआ। आगर ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। शंकर ने 45 और बसंत ने 34 रनों का योगदान दिया। नीरज ने 2 विकेट लिए। जवाब में खांकर की टीम 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 123 ही बना सकी। संजू ने 28 और मनोज ने 23 रन बनाए। बसंत ने 3 और महेंद्र ने 2 विकेट लिए। आगर ने 13 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर दीपक राजपूत, लक्की रावत और स्कोरर प्रशांत भैंसोड़ा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed