फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pithauraagadh renj kaaryaalay ke paas dhadhakata raha van

पिथौरागढ़ रेंज कार्यालय के पास धधकता रहा वन

Mon, 13 May 2019 10:49 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 13 May 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
pithauraagadh renj kaaryaalay ke paas dhadhakata raha van
पुनेड़ी के जंगल में लगी आग। - फोटो : पिथौरागढ़
जिला मुख्यालय के पास पुनेड़ी वन पंचायत का जंगल आग से धधकता रहा। आग से उठने वाले धुआं समूचे चंडाक ट्रैकिंग रूट पर छा गया। इससे सुबह सैर के लिए जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग तो धुएं के प्रदूषण के चलते आधे रास्ते से ही वापस आ गए।
विज्ञापन


सीमांत जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। अभी तक 55 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की भेंट चढ़ गया है। सोमवार की तड़के अराजक तत्वों ने पुनेड़ी के जंगल में आग लगा दी।
विज्ञापन


आग का धुआं चंडाक क्षेत्र तक फैल गया। इससे सुबह सैर पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदूषण के चलते लोग सैर अधूरी छोड़ वापस लौट गए। यहां चीड़ के साथ ही बांज, देवदार, बुरांश का जंगल है। जंगल में वन मुर्गियां भी काफी संख्या में है। आग से उन्हें भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि आग तड़के चार बजे लगाई गई थी। आग से .25 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेज आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक टीम निगरानी बड़ाबे और थलकेदार के जंगलों में भी भेजी गई है।०
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed