फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Petrol prices burnt effigies of the state government

पेट्रोल के दाम बढ़ने पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Thu, 17 Sep 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल पर वैट लगाकर कीमतें बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल की कीमतें कम करने का प्रयास कर रही है लेकिन राज्य सरकार को यह फैसला रास नहीं आ रहा है और वह वैट लगाकर कीमतें बढ़ाने में तुली है। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से आम आदमी की मुसीबत बढ़ेगी और निजी वाहन स्वामियों के सामने गंभीर समस्या आ जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री लोकेश भड़ के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी खामियों को छिपाने के लिए हमेशा केंद्र सरकार पर आरोप लगाती है। पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने आम जनता के सामने मुसीबत खड़ी की है। एक ओर केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण का प्रयास कर रही है, दूसरी तरफ प्रदेश सरकार उन प्रयासों में ब्रेक लगाने का काम कर रही है। मांग की गई कि तत्काल प्रदेश सरकार वैट वापस ले और अपने स्तर से कोई कीमत न बढ़ाए। पुतला दहन के समय मनोज साह, खुशमन राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल, हरीश जोशी, देवेंद्र बोरा समेत अन्य कार्यकर्ता थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed