{"_id":"59b17d334f1c1bf47f8b4c31","slug":"performed-against-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन करते डुंगरा गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तहसील के धारीजोशी और डुंगरा गांव की सीमा पर लंबे समय से जारी अवैध खनन के परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि खनन के लिए लगातार विस्फोटकों का प्रयोग किया जा रहा है। खनन के दौरान लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। इस कारण गंभीर घटना की आशंका बनी है। इस मामले की जानकारी एक सप्ताह पहले गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को दी थी, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
धारीजोशी की प्रधान हेमा जोशी और डुंगरा की प्रधान रेखा देवी की ओर से डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि यदि खनन का विरोध किया गया तो माफिया लोगों को धमकाता है। ज्ञापन में उल्लेख है कि खनन के लिए रात आठ बजे से विस्फोट किया जाता है। इससे बच्चे दहशत में आ रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम एसके पांडे ने कहा कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में लक्ष्मण कुमार, राम सिंह, चंदन सिंह, भगवान सिंह, हिमांशु तिवारी, दीवान सिंह, दीपक सिंह, उमेद सिंह, पुष्कर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन