फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performance leaders

प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Oct 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Tue, 25 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Performance leaders
आपदा मद में धन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते थल के प्रधान - फोटो : अमर उजाला

आपदा मद में धनराशि नहीं आने से गुस्साए ग्राम प्रधानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अठखेत के ग्राम प्रधान दीपक भैंसोड़ा के नेतृत्व में एकत्र हुए प्रधानों ने थल बाजार में जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


बलतिर के ग्राम प्रधान महिराज सिंह भैंसोड़ा का कहना है कि क्षेत्र में 30 जून को आई आपदा में पेयजल योजना, सिंचाई नहरें, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी, मगर जल संस्थान, जलागम, मनरेगा आदि में आपदा मद में धन नहीं आने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी दो दर्जन नहरें, पेयजल योजना, मनरेगा के कार्य जस के तस पड़े हैं।
विज्ञापन


प्रधानों ने कहा कि फसलों की बुआई का काम शुरू होने वाला है। तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान न होने के कारण ग्रामीणों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। प्रधानों ने कहा कि यदि आपदा मद में धन नहीं आया तो जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में गोल के ग्राम प्रधान हयात सिंह खाती, गोविंद लाल, गोविंद मेहता, निर्मल सिंह, दिनेश सत्याल, कुंदन गुरंग, मनोज उपाध्याय, प्रकाश भैंसोड़ा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed