{"_id":"68d17f696fdd195f5a07284d","slug":"peoples-problems-solved-in-public-meeting-program-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1004-129721-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जनता मिलन कार्यक्रम में सुलझी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जनता मिलन कार्यक्रम में सुलझी लोगों की समस्याएं
Mon, 22 Sep 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। डीएम ने 47 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन में डीएम ने ग्राम पुल्ला निवासी जोगाराम की प्राकृतिक आपदा राहत शिकायत पर दो दिन के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम खूतेली के राम सिंह के घर संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम मंगोली की देवकी देवी और मंजू देवी के अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए आर्थिक सहायता की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ की गई। इसके अलावा कई लोगों की पानी की समस्या, सड़क निर्माण, ऋण माफी, पेंशन और राशन कार्ड सहित अनेक शिकायतों को सुनने के साथ ही मौके पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्य, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी आदि रहे।