{"_id":"6165d39a8ebc3e627031d2d8","slug":"people-who-are-fasting-for-the-demand-of-didihat-district-are-getting-weaker-day-by-day-pithoragarh-news-hld4412080103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर पड़ता शरीर आंदोलन को दे रहा मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर पड़ता शरीर आंदोलन को दे रहा मजबूती
विज्ञापन
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा आमरण अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। चार दिन से आमरण अनशन में बैठे प्रकाश बोरा के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई है। दूसरे आमरण अनशनकारी गुड्डू कन्याल के स्वास्थ्य में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शरीर के कमजोर पड़ने के बाद भी आंदोलनकारी जिस तरह से अनशन पर बैठे हैं उससे अन्य लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और कहीं न कहीं इससे आंदोलन मजबूत होता जा रहा है।
रामलीला मैदान में एक अक्तूबर से आमरण अनशन में बैठे अनशनकारियों की सुध लेने के लिए अभी तक कोई भी सरकार का नुमाइंदा नहीं पहुंचा है। इससे आंदोलनकारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने अब तक चार आमरण अनशनकारियों को अनशन स्थल से उठा लिया है। एक अनशनकारी के उठते ही दूसरा अनशनकारी आमरण अनशन में बैठ रहा है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने कहा कि सरकार के पास अपनी ही घोषणा को पूरा करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति नहीं है। आंदोलनकारी तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार को उसकी 15 अगस्त 2011 वाली घोषणा याद दिलाने का काम करेंगे। वहां दान सिंह कन्याल, खड़क सिंह बोरा, राजेंद्र बोरा, सौरभ साह, गोविंद कन्याल, मोहन सिंह मर्तोलिया आदि थे।
डीडीहाट जिला हम युवाओं का सपना है। जिले का गठन नहीं होने से यहां पर स्वरोजगार की संभावनाएं लगातार कम होती जा रही है। - विनोद सिंह मेहरा
अब यह आमरण अनशन निर्णायक आंदोलन होगा। इसके लिए अगर कुर्बानी भी देनी होगी तो डीडीहाट के युवा कुर्बानी देने को पीछे नहीं हटेंगे। - युवराज सिंह।
जिला किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होता है। किसी अनहोनी होने से सरकार को लोगों की मांग को पूरा कर देना चाहिए। - भरत सिंह।
डीडीहाट को हमेशा से फुटबाल बनाकर खेलती रही भाजपा : राजेंद्र बोरा
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा ने कहा कि डीडीहाट जिले की मांग 1960 से उठती रही है। उन्होंने भाजपा पर डीडीहाट जिले के मुद्दे को फुटबॉल बनाकर खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने डीडीहाट सहित चारों जिलों के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। भाजपा के 25 सालों से डीडीहाट के विधायक अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
अनशन स्थल पर लगाया टीकाकरण शिविर
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आमरण अनशन स्थल के पास रामलीला मैदान में ही टीकाकरण शिविर लगाकर लोगों को कोरोना टीके की पहली और दूसरी डोज लगाई। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव की भी जानकारी दी गई।