{"_id":"646a5599d9a86a8ee20e3367","slug":"people-upset-due-to-power-and-communication-disorder-in-jhulaghat-area-pithoragarh-news-c-8-1-146530-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलाघाट क्षेत्र में बिजली और संचार अव्यवस्था से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलाघाट क्षेत्र में बिजली और संचार अव्यवस्था से लोग परेशान
Sun, 21 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। गेठीगाड़ा ग्राम सभा के 22 परिवार बिजली की आंखमिचौली से परेशान हैं। बीएसएनएल के सिग्नल भी एक हफ्ते से गायब होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एक हफ्ते से गेठीगाड़ा में बिजली की समस्या बनी हुई है। भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव के युवा जान को जोखिम में डालकर खराब हुई बिजली की लाइन ठीक करने को विवश हैं। विभाग की शिथिलता से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। उनका कहना है कि अगर विभागीय कर्मियों ने अपने कार्य के प्रति ऐसे ही लापरवाही बरती तो कभी भी गांव में हादसा हो सकता है।
घाटी क्षेत्र में बिजली जाते ही बीएसएनएल के सिग्नल भी गायब हो जा रहें हैं। मजिरकांडा, झूलाघाट के मोबाइल टावर एवं दूरभाष केंद्र झूलाघाट में बैटरी और जनरेटर खराब है। विभाग को शिकायत करने के बाद भी परेशानी बनी हुई है। मजिरकांडा की प्रधान किरन भट्ट, पूर्व प्रधान कानड़ी लक्ष्मण चंद, प्रधान गेठीगाड़ा देवकी देवी, पुष्कर सिंह गोबाड़ी, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, किशन सिंह, बसंत सिंह गोबाड़ी, भूपाल सिंह, चंद्र सिंह, देव राम ने बिजली और संचार की व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो वह दोनों विभागों के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होंगे।