फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People protested against communication companies in Ganai Gangoli

गणाई गंगोली में लोगों ने किया संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
People protested against communication companies in Ganai Gangoli
गणाई गंगोली में बदहाल संचार सेवा को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली क्षेत्र में बदहाल संचार सेवा से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर निजी संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आक्रोशित युवा गणाई गंगोली में एकत्र हुए। उन्होंने यहां निजी संचार कंपनियों के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बारिश और आपदा के समय निजी संचार कंपनियां काम नहीं कर रही हैं। लोगों के एकमात्र विकल्प बीएसएनएल रह गया है। उन्होंने सरकार से निजी संचार कंपनियों के खिलाफ नोटिस जारी करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आपदा के समय में सरकार को इन कंपनियों से जवाब मांगना चाहिए। आपदा के समय में प्राइवेट कंपनियों का मोबाइल टावर बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल भी बिजली जाते ही बंद हो जा रहा है। बीएसएनएल के पास जनरेटरों में तेल डालने के डीजल नहीं है। आपदा के समय में सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां गोविंद पंत, अवदेश पथनी, संजय सिंह डसीला, हरीश बोरा, दौलत सिंह, मनोज कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed