फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Khotila, Vyas Nagar demanded ownership rights of land and house in pithoragarh

Pithoragarh: खोतिला, व्यास नगर के लोगों ने मांगा जमीन और मकान का मालिकाना हक, डीएम से लगाई मदद की गुहार

Fri, 27 Sep 2024 01:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Sep 2024 01:33 PM IST
सार

धारचूला तहसील के खोतिला और व्यास नगर के लोग भूमि और मकान के मालिकाना हक की मांग के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
People of Khotila, Vyas Nagar demanded ownership rights of land and house in pithoragarh
लोगों ने मांगा जमीन और मकान का मालिकाना हक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

धारचूला तहसील के खोतिला और व्यास नगर के लोग भूमि और मकान के मालिकाना हक की मांग के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर वे शासन-प्रशासन से मालिकाना हक मांग रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

बृहस्पतिवार को खोतिला और व्यास नगर के लोगों ने जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री विरेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि 80 के दशक से वे यहां निवास कर रहे हैं लेकिन उन्हें भूमि और मकान का मालिकाना हक नहीं मिल सका है। शासन स्तर पर गठित समिति कई श्रेणियों की भूमि पर काबिज परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए बैठक का आयोजन कर रही है।

विज्ञापन


आशा है कि उन्हें भी भूमि और मकान का मालिकाना हक मिलेगा। उन्होंने डीएम विनोद गोस्वामी से मामले को शासन स्तर तक पहुंचाते हुए मालिकाना हक दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मोहन दास गुंज्याल, सुधिका बुदियाल, गीता बुदियाल, लक्ष्मण बुदियाल, भगवान गुंज्याल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed