फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people of devdwar will not vote

देवद्वार के ग्रामीण नहीं करेंगे प्रत्याशियों का उद्धार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
people of devdwar will not vote
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधान सभा क्षेत्र के देवद्वार गांव के लोगों ने उप चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ग्रामीण उनके गांव के लिए सड़क नहीं बनने से नाराज हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में गांव के प्रधान रोशन सिंह, सरपंच पंकज सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि देवद्वार गांव के लिए सड़क 1972 में बन गई थी। आज तक यह सड़क पूरी नहीं बन पाई है। यहां की एक हजार से अधिक की आबादी को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती है। लोगों को यातायात की सुविधा नहीं मिलने से बीमार या बुजुर्गों को डोली से सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। देवद्वार गांव तक केवल तीन किमी सड़क जबकि नाखेत में दो किमी सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

नाखेत वीर चक्र विजेता स्व.बहादुर सिंह की जन्मभूमि रही है। इस गांव के लिए सड़क का निर्माण न कर शासन प्रशासन देश की सीमाओं पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की भी उपेक्षा कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनावों के समय विकास के तमाम दावे किए जाते हैं। चुनाव समाप्त होते ही उनकी कोई सुध नहीं ली जाती है। आज तक जनता को राजनीतिक दल इसी तरह से छलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से रोड नहीं वोट नहीं करने का निर्णय लिया है। इस उप चुनाव में गांव के मतदाता मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed