{"_id":"59fa00284f1c1bd9538ba596","slug":"people-of-darma-valley-start-coming-on-seasonal-migration","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारमा घाटी के लोगों का मौसमी प्रवास पर आना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारमा घाटी के लोगों का मौसमी प्रवास पर आना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
दारमा घाटी से धारचूला की तरफ मौसमी प्रवास पर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारमा घाटी के लोग मौसमी प्रवास पर धारचूला आने लगे हैं। शीतकाल में छह महीने तक यह लोग घाटी वाले इलाकों में रहेंगे। उधर, कई स्थानों पर पैदल रास्तों की हालत खराब होने से लोग परेशान हैं। इन रास्तों से जानवरों को लाने में कठिनाई हो रही है। दारमा घाटी के लोग मौसमी प्रवास में धारचूला और जौलजीबी आते हैं। दस नवंबर तक सभी परिवार इन स्थानों पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
दारमा घाटी के गो, फिलम, सौन, बोन, नगालिंग, दुग्तू, दांतू, सीपू, मार्छा गांव के लोग सदियों से मौसमी प्रवास करते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र के इन गांवों में नवंबर से ठंड पड़ने लगती है और आवागमन बाधित हो जाता है। लोग अपने घरों में ताले डालकर निकल आते हैं। हर गांव में दो-चार लोग पहरेदारी के लिए रहते हैं। अप्रैल में गर्मी शुरू होते ही इन लोगों की मूल गांवों को वापसी शुरू हो जाएगी। उधर, बोन की प्रधान आशा बोनाल और समाजसेवी किशन बोनाल ने बताया कि बोन से ठाड़ीधार तक का रास्ता बेहद खराब है।
विज्ञापन
लोनिवि ने इस रास्ते पर मरम्मत का काम सही ढंग से नहीं किया। इस कारण आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि रास्ता ठीक न होने के कारण इस बार मौसमी प्रवास में देरी हो रही है। पिछले साल तक इन गांवों के लोग 31 अक्तूबर से पहले मौसमी प्रवास वाले स्थानों पर पहुंच जाते थे।
विज्ञापन