{"_id":"64690a656086af45d80dc826","slug":"people-of-bherang-patti-belpatti-and-bilad-patti-are-carrying-water-from-three-km-away-pithoragarh-news-c-8-1-145598-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भेरंग पट्टी, बेलपट्टी और बिलाड़ पट्टी के लोग तीन किमी दूर से ढो रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भेरंग पट्टी, बेलपट्टी और बिलाड़ पट्टी के लोग तीन किमी दूर से ढो रहे पानी
Sat, 20 May 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गर्मी शुरू होते ही बेलपट्टी, भेरंग पट्टी, बिलाड़ पट्टी के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। ग्रामीण पेयजल के लिए एक से तीन किलोमीटर की दौड़ लगा रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
भेरंग पट्टी के आंवलाघाट के ग्रामीण रामगंगा से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। एक किलोमीटर दूरी में नदी बहती है लेकिन गांव के लोगों के पास पीने को पानी नहीं है। बेलपट्टी के चहज, नाली, टिम्टा, अस्कोड़ा के ग्रामीण सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर निर्भर हैं। बिलाड पट्टी के डोवालखेत ज्वाल, दुगईआगर में भी पानी की भारी किल्लत है। विडंबना यह है कि निर्माणाधीन ग्वासीकोट पंपिंग योजना में इन गांवों को चयनित नहीं किया गया है। ग्रामीण जल महकमे के अधिकारियों और शासन से अनेक बार पानी उपलब्ध कराने की गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।