फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People in a tehsil and two blocks

एक तहसील और दो ब्लॉकों में पिसी जनता

Thu, 30 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Thu, 30 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
People in a tehsil and two blocks
थल कस्बा यहां अलग ब्लाक की मांग उठ रही - फोटो : अमर उजाला

थल में 1952 में ब्लॉक कार्यालय खुल गया था, लेकिन 1965 में इसका अस्तित्व क्यों समाप्त किया गया, यह लोगों को अब तक पता नहीं है। अब स्थिति यह है कि थल में तहसील तो खुल गया है, लेकिन कस्बे के लोग दो ब्लॉकों में बंटे हुए हैं। थल में रामगंगा पार के लोगों को बेड़ीनाग और वार के लोगों को ब्लॉक संबंधी कामों के लिए बेड़ीनाग और डीडीहाट जाना पड़ता है। 600 गांवों के केंद्र पर पड़ने वाले थल को विकासखंड का दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव 2009 में यहां के प्रधानों ने शासन को भेजा था। इसमें तर्क दिया गया कि ब्लॉक कार्यालय खुलने से गांवों के विकास में तेजी आएगी।

विज्ञापन


आज भी लोग थल में विकासखंड मुख्यालय खोलने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह ब्लॉक कार्यालय के लिए जमीन देने को भी तैयार हैं। इधर, पिछली सरकार ने जिले में कई नई तहसीलों का गठन तो किया, लेकिन एक भी नया विकासखंड नहीं खोला गया। बताया जाता है कि ब्लॉक खोलने की मंजूरी केंद्र सरकार से लेनी पड़ती है। थल के लोग चाहते हैं कि प्रदेश की नई सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। क्योंकि अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं। 
विज्ञापन


ब्लॉक खोलने में नहीं होनी चाहिए दिक्कत
सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह जंगपांगी का कहना है कि सरकार को थल में ब्लॉक मुख्यालय खोलने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। क्योंकि पहले भी यहां ब्लॉक कार्यालय का काम होता रहा है। यदि सरकार ब्लॉक मुख्यालय की स्थापना करती है तो इससे गांवों के विकास में तेजी आएगी। लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी काम के संचालन में आसानी होगी
व्यापारी नेता गंगा सिंह मेहता का कहना है कि थल कई गांवों का केंद्र स्थान है। यहां पर ब्लॉक कार्यालय होना चाहिए। इससे लोगों की दुविधा भी समाप्त हो जाएगी। तहसील एक और ब्लॉक दो के झंझट से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और सरकारी कामकाज के संचालन में आसानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed