फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People got along in fight with Corona

कोरोना से लड़ाई में लोगों का मिला साथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
People got along in fight with Corona
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को रोकने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का असर दिखाई दिया। लोग घरों में रहे। सिर्फ दवा और बैंकों में जरूरी काम को ही लोग निकले। दो बजे बाद सड़कों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सुबह सब्जी, दूध, दवा और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुली रहीं। केएमओयू, रोडवेज, टनकपुर, चंडाक, सिल्थाम टैक्सी स्टैंडों में दोपहर बाद पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले की सभी दुकानें साढ़े बारह बजे बंद हो गई। जिसके बाद सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा छाने लगा। धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही भी थम गई। सरकार कार्यालय, अस्पताल और जरूरी काम से घर को जा रहे लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। केएमओयू स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, सिल्थाम, सिमलगैर बाजार, गांधी चौक, टकाना, लिंक रोड की सड़कें खाली रहीं। लोगों ने पूरी तरह नियमों का पालन किया और घरों पर रहे। सुबह सब्जी के थोक विक्रेताओं के वहां भारी भीड़ रही। छोटे सब्जी विक्रेता दुकानों के लिए अधिक मात्रा में सब्जी खरीदते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों से भी दूध और सब्जी के वाहन ही पहुंचे। डीडीहाट में एसबीआई बैंक के बाहर बैंक खुलने से पहले ही भीड़ लग गई। लोग नकदी आहरण के लिए बैंक पहुंचे थे। उनका कहना था पैसे निकालने के बाद वह जरूरी सामान लेकर घर निकल जाएंगे। कनालीछीना, धारचूला, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली में पूरी तरह बाजार बंद रहे। लोग घरों से नहीं निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से की पूछताछ
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर आवाजाही करने और वाहन दौड़ाने वाले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। केएमओयू स्टेशन में टीएसआई दरबान सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। दो पहिया और चार पहिया वाहन सवारों से आवाजाही का कारण पूछा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा लेने जा रहे व्यक्ति को रोकने का आरोप
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दवा लेने जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोक दिया। मंगलवार को नया बाजार से उमेश दवा लेने के लिए महिला चिकित्सालय के पास स्थित एक दवा स्टोर में दवा लेने जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गश्त पर तैनात सिपाही ने उनसे बदसलूकी की और वे बिना दवा लिए वापस आ गए। अधिवक्ता आलोक चौधरी का कहना है कि एक ओर पुलिस लोगों की मदद की बात कह रही है दूसरी ओर इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। (संवाद)

कर्फ्यू में रहा बाजार बंद
थल (पिथौरागढ़)। मंगलवार से एक सप्ताह के कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से केवल किराने, सब्जी, मेडिकल स्टोर की दुकानें ही खुली रहीं। खाने के होटल, रेस्टोरेंट,कॉस्मेटिक, हार्डवेयर, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, हेयर शैलून सहित सभी दुकानें बंद रही। दोपहर 12 बजे के बाद स्टेशन बाजार के साथ पुराना बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। बाजार में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने लाउड स्पीकर से लोगों को अनावश्यक रूप से बाजार में न घूमने की चेतावनी भी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed