फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People furious over the repair of Balati-Munsiyari drinking water scheme

बलाती-मुनस्यारी पेयजल योजना की मरम्मत कराने पर भड़के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
People furious over the repair of Balati-Munsiyari drinking water scheme
मुनस्यारी-बलाती पेयजल योजना के टैंक में मरम्मत का कार्य करते मजदूर। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी नगर के लिए निर्माणाधीन बलाती- मुनस्यारी पेयजल योजना के टैंक की ठेकेदार के मरम्मत करने पर मुनस्यारी के लोग भड़क गए हैं। इसको लेकर लोग आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। लोगों के विरोध के बाद मरम्मत कार्य में रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बलाती- मुनस्यारी पेयजल के टैंक और लाइन की गुणवत्ता को लेकर हुई जांच में तीन टैंक में से दो को ध्वस्त करने और तीसरे टैंक में पानी भर कर जांच करने के आदेश दिए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने इस आदेश को अनदेखा कर दिया। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने विरोध किया, जिसको देखते हुए राजस्व उप निरीक्षक कमल उपाध्याय ने काम रोक दिया। ग्रामीणों ने पेयजल निगम के खिलाफ कल प्रदर्शन करने का फैसला किया है
विज्ञापन

2018 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में 1.73 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत हुई। इसका कार्य जल निगम ने कराया था। गुणवत्ता की जांच को आई टीम ने नया बस्ती और पशु अस्पताल के पास बने टैंक को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। तहसील के समीप वाले टैंक की जांच करने का फैसला लिया गया लेकिन विभाग ने ठेकेदार से गुपचुप मिलकर मरम्मत का कार्य करने से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। जल निगम के ईई अनुपम रतन ने बताया कि दो टैंक तोड़े जाने और तीसरे टैंक का सीपेज चेक करने की बात हुई थी। मरम्मत करने के कोई आदेश नहीं हैं। ठेकेदार का मरम्मत करना गलत है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि जल निगम डीडीहाट इस ठेकेदार का गुलाम बनकर कार्य कर रहा है। इसके खिलाफ डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेेंगे। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की बैठक में मामले को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed