फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: धारचूला के दूरस्थ पांगला क्षेत्र में नहीं मिलता इलाज

Fri, 20 Sep 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। सीमांत धारचूला तहसील के पांगला क्षेत्र में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हाेने पर धारचूला जाना पड़ता है। बरसात में सड़क और पैदल रास्ते बंद होने पर अस्पताल तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर स्थित पांगला गांव की दूरी धारचूला तहसील मुख्यालय से लगभग 40 किमी है। इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इस क्षेत्र में बुखार, खांसी जुकाम होने पर भी लोगों को दवा के लिए संयुक्त अस्पताल धारचूला पहुंचना पड़ता है। आपदाकाल में सड़क बार-बार बंद हो जाती है। पैदल रास्ते भी बंद होने से मरीज को लेकर धारचूला पहुंचना बेहद कठिन होता है। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी शकुंतला दताल ने सीएमओ ( मुख्य चिकित्सा अधिकारी) से मुलाकात कर पांगला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। समाजसेवी दताल ने कहा कि पांगला में स्वास्थ्य केंद्र खुलने पर स्थानीय लोगों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल और आदि कैलाश यात्रियों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने सुविधा विहीन पांगला क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलने को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed