{"_id":"670bfa8af7d01d2a2a07febf","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-119011-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिर्थी इंटर काॅलेज से सात शिक्षकों का एक साथ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिर्थी इंटर काॅलेज से सात शिक्षकों का एक साथ स्थानांतरण
विज्ञापन
नाचनी। (पिथौरागढ़)। महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू इंटर काॅलेज बिर्थी के सात शिक्षकों का एक साथ स्थानांतरण कर दिया गया। इनके बदले एक भी प्रतिस्थानी नहीं भेजा गया। शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित लोगों ने शिक्षकों की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू इंटर कालेज बिर्थी में शिक्षक नहीं हैं। 165 छात्र संख्या वाले इस विद्यालय में शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इंटरमीडिएट में प्रवक्ताओं के अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत और एलटी संवर्ग में विज्ञान, संस्कृत सहित सात पद रिक्त हैं। पीटीए अध्यक्ष हरीश सिंह दानू और एसएमसी अध्यक्ष तेज सिंह मेहरा ने बताया कि शिक्षकों के अभाव में पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है। कहा कि शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर करेंगे आंदोलन
नाचनी। बिर्थी इंटर काॅलेज से बिना प्रतिस्थानी के सात शिक्षकों के स्थानांतरण करने को लेकर अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर से छमाही परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में इंटर में पढ़ने वाले 51 और हाईस्कूल के 65 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। कहा कि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। संवाद