{"_id":"66d5ff7e8a7d9303950ec6dc","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-117425-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ब्रुशखोली-बाजड़ सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ब्रुशखोली-बाजड़ सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी
Mon, 02 Sep 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही ब्रुशखोली से बाजड़ तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का कार्य पूरा नहीं किए जाने पर तहसील परिसर में भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
ब्रुशखोली से बाजड़ तक पूर्व में 10 किमी सड़क स्वीकृत की गई थी। वर्ष 2022 में ब्रुशखोली से फतेहपुर तक 5.6 किमी सड़क कटान और डामरीकरण कर अधूरा छोड़ दिया गया। फतेहपुर से सड़क को बाजड़ और ढनौलासेरा के गांवों से मिलना है। सीताकुना में ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ सिंह और राजेंद्र कुमार के साथ बैठक कर सड़क का कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पंचायत चुनाव से पहले यदि सड़क कटान नहीं हुआ तो वह तहसील परिसर गणाई में भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने प्रस्ताव बनाकर जनप्रतिनिधि को देने पर भी चर्चा की गई। बैठक में गणेश लाल, राजेंद्र प्रसाद, महेश चंद्र, बहादुर राम, बिशन राम, दयाल राम, बसंत राम, पंकज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद