फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: टैक्सी और रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में, यात्री बेबस

Mon, 21 Jul 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव की व्यवस्था बनाने में यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई है। रोडवेज की 19 बसों और 150 टैक्सियों को चुनाव ड्यूटी में भेजने से यात्रियों को वाहनों के लिए भटकना पड़ रहा है। रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर वाहनों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। चुनाव ड्यूटी से छूटे अन्य टैक्सी संचालक इसका फायदा उठा रहे हैं और यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर दोगुना किराया तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 21 नई और 63 पुरानी बसें हैं। नई बसों का सिर्फ दिल्ली के लिए जबकि अन्य बसों का देहरादून, लखनऊ, गुरुग्राम, टनकपुर, हल्द्वानी सहित अन्य रूटों पर संचालन किया जा रहा है। बेड़े में शामिल 10 बसें खराबी के चलते वर्कशॉप में खड़ी हैं। अब 19 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजने से यातायात व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। 150 टैक्सी वाहन भी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। इन टैक्सियों के जरिये यात्री धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, डीडीहाट सहित अन्य हिस्सों में आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मैदानी और आंतरिक रूटों पर सफर करने के लिए यात्री रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पहुंचे। सीमित बसों और टैक्सियों के संचालन से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। चुनाव ड्यूटी में शामिल न होने का अन्य टैक्सी संचालकों ने फायदा उठाया। यात्रियों को मजबूरी में इन टैक्सियों में अधिक किराया चुकाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की खराबी दूर करने के लिए नहीं मिल रहे स्पेयर पार्ट्स
लंबे समय से रोडवेज की 10 बसें खराबी के चलते वर्कशॉप में खड़ी हैं। इनकी खराबी को दूर करना डिपो के लिए चुनौती बन गया है। स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलने से इनकी खराबी दूर नहीं हो पा रही है। यात्रियों का कहना है कि खराब बसों को ठीक कर इन्हें सड़कों पर दौड़ाया जाता तो उन्हें दिक्कत नहीं झेलनी पड़ती।
केस एक
कनालीछीना की ज्योति ने बताया कि उसे जिला मुख्यालय से घर लौटना था। सुबह से वह सिल्थाम तिराहे पर टैक्सी या रोडवेज बस का इंतजार करती रही। घंटों इंतजार के बाद भी कोई वाहन नहीं मिला। बाद में एक वाहन में अधिक किराया चुकाकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
केस दो
जाखनी के राजेश ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था। सुबह से स्टेशन में रोडवेज का इंतजार करते रहे। दिल्ली रूट पर संचालित बस में यात्रियों का दबाव होने से सीट नहीं मिली। ऐसे में उन्हें टैक्सी में अधिक किराया देकर टनकपुर के लिए रवाना होना पड़ा।

बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। मतदान कर्मियों को पहुंचाकर बसें वापस लौटने लगीं हैं। जल्द व्यवस्था पटरी पर आएगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed