फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: नौकरी, पेंशन की मांग पर गरजे गुरिल्ले

Tue, 10 Jun 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते गुरिल्ला। संवाद
पिथौरागढ़। युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लों ने नौकरी, पेंशन की मांग पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिले भर के गुरिल्ला कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लों को पूर्वोत्तर राज्यों में नौकरी और पेंशन दी जा रही है। लंबी लड़ाई के बाद न्यायालय ने भी उनके हित में फैसला सुनाया था। सरकार न्यायालय के आदेश को नहीं मान रही है। वे लंबे समय से 58 वर्ष की उम्र पार कर चुके गुरिल्लों को पेंशन, इससे कम उम्र वालों को नौकरी और मृतक आश्रितों को पेंशन देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है।

इस दौरान गुरिल्लाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी दी कि जल्द उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में भुवन सिंह, चंद्र राम, सुनीता, जानकी देवी, आनंद सिंह, भागीरथी देवी, होशियार राम, बसंत सिंह सहित कई गुरिल्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed