फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: शिक्षक हड़ताल पर, क्लास में खाली बैठे रहे 15 हजार विद्यार्थी

Mon, 02 Sep 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ की चॉकडाउन हड़ताल से जिले के 215 हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई। शिक्षकों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया और 15,000 से अधिक विद्यार्थी पूरे दिन कक्षाओं में खाली बैठे रहे। शिक्षकों ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती का विरोध करते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पूर्व में प्रधानाचार्याें के पद पदोन्नति से भरे जाते थे जिसमें 45 प्रतिशत पद प्रवक्ता और 55 प्रतिशत पद प्रवक्ता संवर्ग के थे। सीधी भर्ती से शिक्षक पदोन्नति से वंचित हो गए हैं। प्रदेश भर में 8817 प्रवक्ता कार्यरत हैं लेकिन नियमावली के चलते 2100 प्रवक्ता ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं शिक्षकों की हड़ताल से जिले के 128 इंटर कॉलेज और 87 हाईस्कूल में शिक्षण कार्य ठप रहा। संवाद

बोले पदाधिकारी
प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती से माध्यमिक शिक्षकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें पदोन्नति का मौका नहीं मिलेगा जो नियमों के खिलाफ है। इसके विरोध में संघ एकजुट होकर लड़ेगा। - भूपेंद्र सिंह भंडारी, जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सिर्फ 2100 प्रवक्ता प्रधानाचार्य पद की दौड़ में शामिल हो रहे हैं। नई नियमावली माध्यमिक शिक्षकों पर भारी पड़ रही है इसका हमेशा विरोध होगा। निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन होगा। - प्रवीण सिंह रावल, जिला मंत्री, राजकीय शिक्षक संघ, पिथौरागढ़।
प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के निर्णय को निरस्त नहीं किया गया तो माध्यमिक शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। यह सरासर गलत है। इस फैसले से शिक्षकों के लिए पदोन्नति के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। - मोहित सिंह बिष्ट, संयुक्त मंत्री, राजकीय शिक्षक संघ, पिथौरागढ़।
- चंपावत जिले के 107 माध्यमिक विद्यालयों में पठन पाठन रहा ठप
लोहाघाट/चंपावत। चंपावत जिले में राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के विरोध में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने चॉकडाउन कर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान जिले के 107 माध्यमिक विद्यालयों में पठन पाठन ठप रहा। मांग पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी और जिला मंत्री इंदुवर जोशी ने बताया कि सरकार की ओर से प्रधानाचार्य के पद विभागीय सीमित भर्ती परीक्षा के विरोध में लोहाघाट ब्लाॅक के 20, बाराकोट के 18, पाटी के 26 और चंपावत ब्लाॅक के 43 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं कार्य बहिष्कार पर रहीं।
चेतावनी दी कि मांग पूरी न हुई तो शिक्षक पांच सितंबर को काली पट्टी बांधेंगे, छह सितंबर को सभी शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय धरना देंगे। उसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संवाद

टनकपुर में भी शिक्षकों का कार्य बहिष्कार

टनकपुर। रावत राधे हरि राजकीय इंटर काॅलेज टनकपुर के शिक्षकों ने भी शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर चॉकडाउन हड़ताल कर रोष जताया। शिक्षक संघ के शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, मंत्री प्रमोद कुमार जोशी, प्रेम सागर, हरीश चंद्र पाठक, शशांक मिश्र, नफीस अहमद अंसारी, भुवन शंकर पांडेय, राजनाथ, रमेश सिंह, मीना सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed