फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people careless about health

Pithoragarh News: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो रहे लोग

Thu, 06 Apr 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
people careless about health

विज्ञापन
पिथौरागढ़। वर्तमान समय में लोग स्वास्थ्य के प्रति सावधानी नहीं बरत रहे हैं। खान पान का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं। एक ओर जहां वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी कोविड 19 ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। वहीं लोग इस महामारी के बाद खुद के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने लगे थे। कोरोना की लहर कम होने के बाद लोग फिर से लापरवाह हो गए हैं। जिले के 10 फीसदी लोग भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम भी कम कर दिया है।

कोविड 19 के दौरान लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद गंभीर थे। हर वर्ग का व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के साथ ही अपनों का ध्यान रख रहा था। नियम के अनुसार हाथ धोना, साफ सफाई का ध्यान रख रहा था लेकिन लहर कम होने के साथ ही लोग उस दौर को भूल गए हैं। धीरे-धीरे लोगों ने मास्क पहनना कम कर दिया है। खानपान पर ध्यान देना छोड़ दिया है। हम बीमारियों से तभी पार पाएंगे जब हमेशा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़।


वर्तमान समय में स्कूली बच्चों ने भी मास्क लगाना छोड़ दिया है। सफाई का ध्यान नहीं रख रहे हैं। वैश्विक बीमारी कोविड को हम इतनी आसानी से भूल नहीं सकते हैं। हम अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। समय आ गया है कि अभी से स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए। कहीं ऐसा न हो यह लापरवाही भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक पंत, शिक्षाविद्, पिथौरागढ़।

कोविड के दौर में लोग डर गए थे, जिसके बाद उन्होंने नियमों का पालन किया। वर्तमान समय में वह डर कहीं दिखाई नहीं देता है। हालांकि कोविड का असर अभी भी है। लोगों को सफाई का ध्यान रखने की जरूरत है। सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर का प्रयोग और मास्क पहनना बेहद जरूरी है। कुछ लोगों ने इनको आदत में शामिल कर लिया है, अधिकांश लापरवाह हो गए हैं। जागरूकता बेहद जरूरी है।
-तपन रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed