फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People arriving from Nepal to watch the Ramlila in Gudmi

Pithoragarh News: नेपाल से पहुंच रहे गुदमी की रामलीला देखने लोग

Mon, 19 Oct 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
People arriving from Nepal to watch the Ramlila in Gudmi
बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि उत्थान समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में बीती रात्रि विभीषण-हनुमान संवाद और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इसमें अंगद को दूत बनाकर लंका भेजने तक के प्रसंग दिखाए गए। पड़ोसी देश नेपाल के चांदनी दोधारा से भी बड़ी संख्या में दर्शक गुदमी रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंचन का निर्देशन हिमांशु भट्ट ने किया। हनुमान का पात्र चंदन सिंह बोरा, अंगद का सौरभ जोशी और विभीषण का अमन कोहली ने निभाया। पात्रों का शृंगार राजेंद्र सिंह शाह और दिवाकर भट्ट ने किया। स्टेज व्यवस्था तरुण भट्ट और आदित्य राजा के जिम्मे रही। स्टोर व्यवस्था अभिषेक जोशी, बासु महर और अर्पित सोलंकी ने संभाली। तबले पर दिनेश कुमार और हारमोनियम पर पूरन लाल ने संगत दी। समिति अध्यक्ष सुरेश उप्रेती सहित कई सदस्यों ने रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed