फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People angry with the work of the road, blow the effigy

सड़क का काम रुकने से गुस्साए लोग, पुतला फूंका

Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
People angry with the work of the road, blow the effigy
थल में पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

पांखू-चोसाला-दड़मोली-अधोली-नोलड़ा सड़क का काम नौ माह से रुका है, इससे गुस्साए लोगों ने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई डिविजन के साथ ही केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा का पुतला फूंका। उन्होंने काम जल्द शुरू नहीं करने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।

विज्ञापन


इन लोगों का कहना था कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 29 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन नौ माह से सड़क का काम बंद पड़ा है। तीन वर्षों में विभाग ने मात्र 10 किलोमीटर सड़क काटी है। लोगों ने इसकी शिकायत विभाग से लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद अजय टम्टा से भी की थी, लेकिन मंत्री के आश्वासन के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद्र जोशी, धीरज लोहनी, अशोक लोहनी, हरीश लोहनी, गणेश मर्तोलिया, सुरेश लोहनी, सोनू, मुकेश लोहनी, पूरन सिंह, बलवंत सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, दीपक कुमार, राहुल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed