फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People angry with not having dementia on the Lejam road

लेजम सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से गुस्साए लोग

Wed, 07 Mar 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Wed, 07 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
People angry with not having dementia on the Lejam road
थल-लेजम सड़क में डामरीकरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

थल से लेजम के लिए 16 साल पहले बनी सड़क का डामरीकरण नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने लेजम सड़क के पास एकत्र होकर लोनिवि और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इन लोगों का कहना था कि वर्ष 1999 में थल से लेजम के लिए स्वीकृत चार किमी मोटर मार्ग वर्ष 2002 में बनकर तैयार हो गया, लेकिन सड़क पर अब तक डामरीकरण नहीं हुआ है। न तो निकास नाली बनी है और न ही सुरक्षा दीवारों का निर्माण हुआ है। लकड़ीगाड़ में निर्माणाधीन पुल को भी अधूरा छोड़ दिया गया है। इस कारण रोखड़ से वाहनों का संचालन हो रहा है। रोखड़ में बरसात में पानी बढ़ता है तो यातायात बंद हो जाता है।
विज्ञापन


कहा कि 30 दिसंबर को प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल के थल में लगे जनता दरबार में यह मामला उठाया गया था। मंत्री ने 15 दिन में डामर करने के निर्देश विभाग को दिए थे, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इन लोगों ने 15 दिन के भीतर सड़क पर डामरीकरण न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में गिरीश चंद्र पुनेठा, कमलेश जोशी, मदनमोहन पाठक, हरीश कुमार, प्रकाश चंद, संजय चंद, किशन गोस्वामी, कमल गिरी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed