फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patients will get digital X-ray facility in CSC

Pithoragarh News: सीएससी में रोगियों को मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

Sun, 17 Mar 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Patients will get digital X-ray facility in CSC
गंगोलीहाट स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित एक्स-रे मशीन। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन ने रविवार से मैन्युअल काम शुरू कर दिया है। सीआर सिस्टम लगने के बाद डिजिटल एक्सरे होने लगेंगे। अब लोगों को एक्सरे के लिए बेड़ीनाग और 80 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


टीम एक कोशिश के सदस्य पिछले दो वर्षों से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगातार आवाज उठा रहे थे। टीम के सदस्य सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि विधायक, जिलाधिकारी और सीएमओ से अनेक बार पत्र व्यवहार और मुलाकात की गई। तीन महीने पहले अस्पताल को मशीन तो मिली लेकिन कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के कारण यह चालू नहीं हो पाई। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. कुंदन कुमार, विद्युत विभाग जेई हरीश सुगड़ा ने ट्रांसफार्मर बदलने में शीघ्रता दिखाई। बावजूद इसके मशीन को संचालित नहीं किया जा सका क्योंकि ट्रांसफार्मर से मशीन तक की दूरी में जो केबल (तार ) लगा था वह दिल्ली से मंगाना पड़ा। टीम के सदस्य भूपेश पंत ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन में कुछ और उपकरणों को अभी लगाया जाना है। विद्युत विभाग के जेई हरीश सुगड़ा ने 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगवाने और केबल की व्यवस्था अपने व्यक्तिगत संपर्क से की। उन्होंने बताया कि मशीन को संचालित करने के लिए टीम एक कोशिश के साथ विधायक फकीर राम टम्टा, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. उमाकांत, एक्सरे तकनीशियन भास्कर, दीपक कोठारी और प्रभारी चिकित्साधिकारी पवन कार्की का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed