फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patients of Alam-Darma, which gave freedom fighters, still rely on doli

Pithoragarh News: स्वतंत्रता सेनानी देने वाले आलम-दारमा के मरीज आज भी डोली के सहारे

Sat, 25 Apr 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Patients of Alam-Darma, which gave freedom fighters, still rely on doli
 गर्भवती को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : गर्भवती को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाते ग्रामीण। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। इसे विडंबना ही कहेंगे कि देश को नौ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और एक वीर चक्र विजेता देने वाले गांव आलम-दारमा को अब तक ठीक से चलने लायक सड़क तक नसीब नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोग आज भी गर्भवतियों, बीमार और बुजुर्गों को डोली के सहारे लाने-ले जाने के लिए मजबूर हैं। कई बार मांग के बावजूद जिम्मेदारों ने अब तक उनकी समस्या की अनदेखी ही की है। इससे कई बार लोगों की जान पर बन आई है।
विज्ञापन


ग्रामसभा आलम दारमा की दीपा देवी (30) पत्नी हीरा सिंह धामी को बीते शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। दीपा देवी के घर में फिलहाल सिर्फ महिलाएं ही हैं। उन्होंने सूचना गांव वालों तक पहुंचाई लेकिन तब तक काफी रात हो चुकी थी। बड़ी समस्या यह थी कि दारमा तक कट चुकी उबड़-खाबड़ और अत्यधिक खराब सात किलोमीटर लंबी सड़क से गर्भवती को अस्पताल कैसे पहुंचाया जाए। ग्रामीणों के अनुसार काफी संकरी और जगह-जगह पत्थरों से पटी इस सड़क पर दिन में ही वाहन चलाना काफी मुश्किल होता है। सड़क पर न नाली है और न कलवर्ट। मोड़ों पर आगे पीछे करके ही बमुश्किल गाड़ी चलानी पड़ती है। इन हालातों में ग्रामीणों ने गर्भवती को सुबह डोली के सहारे करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल ले जाना ही ठीक समझा। शनिवार को गर्भवती को बंगापानी लाने के बाद वाहन से धारचूला अस्पताल ले जाया गया जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बताया गया कि महिला के पति धारचूला में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

-
बोले जनप्रतिनिधि
लोनिवि डीडीहाट से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सड़क ठीक नहीं की जा रही है। अधिकारी कभी मशीन खराब होने की बात कहते हैं तो कभी तेल नहीं मिलने की बात करते हैं। - हंसा देवी, ग्राम प्रधान, आलम-दारमा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed