{"_id":"577aa9f04f1c1b6d697fa733","slug":"pati-sdm-sought-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनाने को लेकर भूइयां के ग्रामीण एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनाने को लेकर भूइयां के ग्रामीण एकजुट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से मांगी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के ग्रामपंचायत मूलाकोट के राजस्व ग्राम भूइयां के लोगों ने सोमवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें ग्रामीणों ने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि ढाई वर्ष पहले लोनिवि खंड लोहाघाट ने गांव के लिए सड़क निर्माण हेतु सर्वे कर पिलर लगाए थे, लेकिन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रोड के अभाव में लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमारी, प्रसव वेदना की हालत में महिलाओं को चारपाई में ढोकर सड़क तक लाना पड़ता है समय पर उपचार न मिलने के कारण से लोगों को खतरा रहता है। ज्ञापन सौंपने वालों में बीडीसी सदस्य नरेंद्र सिंह, पूरन भट्ट, गिरीश पचौली, गिरीश पनेरु, देवकी देवी, रमेश सिंह, दीपा देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी आदि थे।
विज्ञापन