{"_id":"5a184c874f1c1b78548bf066","slug":"patal-bhubaneswar-mahakali-temple-kotagari-temple-will-connect-to-tourism-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाताल भुवनेश्वर, महाकाली मंदिर, कोटगाड़ी मंदिर पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाताल भुवनेश्वर, महाकाली मंदिर, कोटगाड़ी मंदिर पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
पातालभुवनेश्वर में विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि महाकाली मंदिर, पाताल भुवनेश्वर और कोटगाड़ी देवी मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। इन धामों को चारधाम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे अग्रवाल ने महाकाली मंदिर और पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने पाताल भुवनेश्वर की गुफा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि गुफा के साथ ही महाकाली मंदिर और कोटगाड़ी देवी मंदिर क्षेत्र को विकसित कराया जाएगा। पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन के दौरान पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने विधानसभा अध्यक्ष को गुफा के बारे में जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने पाताल भुवनेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
इसके बाद अग्रवाल ने महाकाली मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। महाकाली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र रावल ने विधानसभा अध्यक्ष से आधुनिक सुविधायुक्त विश्राम गृह का निर्माण कराने, मंदिर परिसर में 10 स्नानागार बनाने और रामलीला मैदान के पास स्थित पुराने धर्मशाला के जीर्णोद्धार की मांग की। इस दौरान विधायक मीना गंगोला, नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम कुमार, बसंत लाल साह, दर्पण कुमार, गोकुल गंगोला, सुरेश जोशी आदि मौजूद थे। अपरान्ह चार बजे विधानसभा अध्यक्ष वापस देहरादून चले गए।
विज्ञापन