फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Passengers started boarding the moving bus for the seat

सीट के लिए चलती बस में चढ़ने लगे यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Passengers started boarding the moving bus for the seat
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में दिल्ली की बस में सीट के लिए लाइन में खड़े यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में लंबी दूरी के लिए कम बसों का संचालन होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज स्टेशन में बसों में सीटों के लिए मारामारी देखी जा रही है। बुधवार को जैसे ही बसें स्टेशन पहुंचीं यात्री चलती बसों में चढ़ने लगे। जिन्हें सीटें मिली, उन्होंने तो राहत की सांस ली, जबकि अन्य ने टैक्सी से सफर किया।
विज्ञापन

बुधवार को रोडवेज स्टेशन में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। लोग दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार जाने के लिए घंटों से इंतजार करते नजर आए। रोडवेज स्टेशन में करीब 9.36 बजे झूलाघाट से दिल्ली जाने वाली बस पहुंची। बस दिखते ही क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान, सभी में चलती बस में सीट पाने के लिए होड़ मच गई। हर कोई बस में सीट के लिए जद्दोजहद करता नजर आया। ऐसा ही हाल साढ़े दस बजे भी नजर आया। बस के स्टेशन के मुख्य गेट तक पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ चलती बस में सीट के लिए दौड़ पड़ी। सब एक साथ बसों में घुसने का प्रयास करने लगे। हर वर्ग का व्यक्ति सीट पाने के लिए बेताब नजर आया। इस दौरान कई यात्री टैक्सी वाहनों से भी गए।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज को दिल्ली और देहरादून के लिए दो-दो बसें संचालित करनी पड़ीं। इसके अलावा झूलाघाट और धारचूला के लिए भी बसों का संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तबियत खराब थी, उन्हें लेने के लिए 13 फरवरी को यहां आए थे। अस्पताल में दिखाया मगर कोई लाभ नहीं मिला। अब सहारनपुर में दिखाएंगे। बस में सीट नहीं मिली है तो टैक्सी वाहन से टनकपुर तक जाएंगे। उसके बाद आगे की यात्रा करेंगे। - अमित, सहारनपुर।
मतदान के लिए पिथौरागढ़ आई थी। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट है। बस में सीट नहीं मिली है। अब हल्द्वानी या टनकपुर तक टैक्सी में जाऊंगी। वहां से आगे की यात्रा तय कर दिल्ली पहुंचूंगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए। - पूजा जोशी, मुंबई
45 रोडवेज की बसें मतदान ड्यूटी में लगी फोर्स को छोड़ने के लिए गई हैं। उन बसों के वापस आने के बाद बसों संचालन पूर्व की भांति किया जाएगा। बृहस्पतिवार से धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगेगी। - आरके आर्या, एआरएम, पिथौरागढ़।

हल्द्वानी रवाना हुईं 11 बसें
पिथौरागढ़। केएमओयू की 11 बसें बुधवार को हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। स्टेशन प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव में लगीं बसों की ड्यूटी अब पूरी हो गई, जिन्हें बारी-बारी से हल्द्वानी भेजा गया है। बृहस्पतिवार से सात बसों का नियमित संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed